शादीशुदा महिला ने 16 साल के लड़के से रेप किया..

Share Now

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में नाबालिग लड़के से रेप के आरोप में पुलिस ने शादीशुदा महिला को गिरफ्तार किया है। ख्याति विश्वकर्मा (25) ने लव मैरिज की थी, लेकिन उसने इंस्टाग्राम पर 16 साल के लड़के से भी दोस्ती की थी। दोनों बातचीत और मुलाकात किया करते थे।

1 अप्रैल को ख्याति ने नाबालिग को भोरमदेव रोड स्थित होटल बुलाया, जहां उसे इमोशनल ब्लैकमेल कर संबंध बनाए। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। गलत होने का एहसास होने के बाद नाबालिग ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपी महिला पर पॉस्को एक्ट का केस दर्ज हुआ है।

रेप के बाद डराने-धमकाने का आरोप

नाबालिग ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके मुताबिक महिला ने उस पर भावनात्मक दबाव बनाकर दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी ने पीड़ित को डराया-धमकाया, जिससे वह मानसिक दबाव में आ गया और उस समय शिकायत दर्ज नहीं करा सका। 2 दिन बाद हिम्मत जुटाकर पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।


Share Now