दुर्ग में सनसनी! फसल बर्बाद करने के शक में दो संरक्षित प्रजाति के लंगूरों की एयरगन से गोली मारकर हत्या! एक शव दफन, दूसरा कुत्तों ने नोचा..

Share Now

दुर्ग जिले के धमधा क्षेत्र के दनिया (बोरी) से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां दो लंगूरों को एयरगन से मार दिया गया। इस घटना ने पूरे इलाके में हलचल मचा दी है और ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बन गई है।

जानकारी के मुताबिक, 7 अप्रैल को वन विभाग और पुलिस की टीम ने गांव में संयुक्त कार्रवाई की। जांच में पता चला कि गांव के ही निवासी अजय पटेल ने एयरगन से दो लंगूरों पर गोली चला दी। गोली लगने के बाद दोनों लंगूरों की मौके पर ही मौत हो गई।


Share Now