बीजापुर में पशु तस्कर दबोचे गए, 171 मवेशी बरामद… जंगल के रास्ते ले जा रहे थे तेलंगाना

Share Now

डॉ प्रांजल यादव बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के भोपालपटनम थाना पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 171 मवेशियों को तस्करों के कब्जे से मुक्त कराया है। इस मामले में नौ तस्कारों को गिरफ्तार किया गया है। ये तस्कर जंगल के रास्ते मवेशियों को तेलंगाना राज्य ले जा रहे थे।दरअसल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि उल्लूर घाटी चिल्लामरका के जंगल मार्ग से गाय, बैल और बछड़े ले जाए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही भोपालपटनम थाना टीम ने मौके पर घेराबंदी की। कार्रवाई के दौरान मवेशियों को ले जाते हुए नौ आरोपियों को पकड़ा गया। पुलिस जांच में आरोपियों के पास पशुओं के स्वामित्व या परिवहन के कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। मौके पर गवाहों की उपस्थिति में कुल 171 कृषिक पशु बरामद किए गए। इनमें गाय, बैल और बछड़े शामिल थे। बरामद सभी मवेशियों को नगर पंचायत भोपालपटनम के गौठान में सुरक्षित रखा गया है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *