शादी से लौट रहे परिवार की कार हादसे का शिकार, इंजीनियरिंग छात्रा की मौत, 5 घायल

Share Now

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात करीब 12:30 बजे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के खंभे से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार 24 वर्षीय शारदा पाटिल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार के पांच अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, डौंडी के बंधियापारा निवासी परिवार ग्राम चिपरा-कुसुमकसा में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी लोग कार क्रमांक CG 07 BM 1040 से वापस डौंडी लौट रहे थे। इसी दौरान दल्लीराजहरा के मेन रोड स्थित हिंदू होटल के सामने चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा भिड़ा।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस और राहत दल ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। मृतका शारदा पाटिल बिलासपुर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थीं।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है।


Share Now