अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन..

Share Now

ब्रेकिंग न्यूज़ | दुर्ग, छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की अहिवारा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन हो गया है। उन्होंने हैदराबाद के हाईटेक सिटी स्थित यशोदा हॉस्पिटल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। वे 2 अक्टूबर से अस्पताल में भर्ती थे।

राजनीतिक सफर और उपलब्धियां

डोमनलाल कोर्सेवाड़ा वर्ष 2008 में पहली बार अहिवारा विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित हुए थे। इसके बाद वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल कोसरे को 25,263 वोटों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की थी। इस चुनाव में उन्हें कुल 96,717 वोट मिले थे।

वे पूर्व शिक्षक थे। उन्होंने पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर से एम.ए. और बी.एड. की शिक्षा प्राप्त की थी। उनका जन्म वर्ष 1948 में हुआ था।

नेताओं ने जताया शोक

उनके निधन पर राज्यपाल रमेन डेका, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विजय शर्मा, सांसद विजय बघेल, मंत्री गजेंद्र यादव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय, पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक रिकेश सेन, ललित चंद्राकर और देवेंद्र यादव सहित कई जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *