

रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर…
CBI की विशेष अदालत ने आरोपी की 8 दिन की पुलिस रिमांड मंजूर कर दी है। अब CBI 12 नवंबर तक आरोपी से पूछताछ करेगी।

सुरक्षागत कारणों को देखते हुए CBI आरोपी को पूछताछ के लिए दिल्ली लेकर जाएगी। खास बात यह है कि पूरी पूछताछ CCTV कैमरों की निगरानी में की जाएगी।
वहीं, ED ने भी आरोपी की कस्टडी हासिल करने के लिए अदालत में आवेदन पेश किया था। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद CBI की विशेष अदालत ने 8 दिन की रिमांड पर अपना फैसला सुनाया।

अदालत ने शाम के समय आरोपी को अपने वकील से मुलाकात करने की अनुमति भी दी है।
फिलहाल, CBI अब दिल्ली में आरोपी से पूछताछ करेगी। इस पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आने की संभावना है।

