
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पेट दर्द और सिरदर्द का इलाज कराने क्लीनिक पहुंची एक महिला के साथ डॉक्टर ने कथित तौर पर अश्लील हरकत की।
जानकारी के मुताबिक, महिला अपने पति के साथ इलाज कराने पहुंची थी।


आरोप है कि क्लीनिक संचालक ने महिला के पति को बाहर इंतजार करने के लिए कहा और इसी दौरान महिला के प्राइवेट पार्ट को छुआ।
मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी क्लीनिक संचालक को गिरफ्तार कर लिया है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।