पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला पति गिरफ्तार

Share Now

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में पुलिस ने पति को गिरफ्तार किया है।
मामला जामुल थाना क्षेत्र की एसीसी कॉलोनी का है। पुलिस के मुताबिक, 20 सितंबर को अंजना शर्मा ने पति के साथ पारिवारिक विवाद के बाद चूहे मारने की दवा का सेवन कर लिया था।


गंभीर हालत में उन्हें श्री शंकराचार्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 25 सितंबर को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।


मामले में मर्ग जांच के दौरान पति संजीव कुमार शर्मा की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर पुलिस ने धारा 108 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया।
इसके बाद 29 अक्टूबर को पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया।
फिलहाल मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई जारी है।
छत्तीसगढ़ टाइम — खबर वही, जो जरूरी है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *