छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में नगरीय निकायों की मतदाता सूची में बड़ी गड़बड़ी सामने आई..

Share Now

भिलाई नगर निगम के 42 वार्डों के कुल 11 हजार 339 मतदाताओं के नाम दूसरे वार्डों की मतदाता सूची में दर्ज पाए गए हैं। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर अभिजीत सिंह ने सात अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

Screenshot


वहीं भिलाई-चरोदा और रिसाली नगर निगम की मतदाता सूचियों में भी कई त्रुटियां सामने आई हैं। इन दोनों निकायों के चार-चार अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।


मतदाता सूची में इस तरह की लापरवाही सामने आने के बाद प्रशासनिक महकमे में हलचल मच गई है। अब देखना होगा कि जांच में क्या सामने आता है और जिम्मेदार अधिकारियों पर क्या कार्रवाई होती है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *