राम-कृष्ण की तुलना पर भूपेश बघेल का पलटवार, धीरेंद्र शास्त्री पर साधा निशाना..

Share Now

Screenshot

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयान को लेकर उन पर निशाना साधा है।

दरअसल, भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण की तुलना से जुड़े धीरेंद्र शास्त्री के बयान को लेकर विवाद बढ़ता नजर आ रहा है।

इस मामले में भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर पोस्ट करते हुए तंज कसा।

उन्होंने लिखा, “कोई तो केमिकल लोचा है, इनकी रेबिज जांच हो।”

इसके साथ ही भूपेश बघेल ने धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि देवी-देवताओं की खिल्ली उड़ाई जा रही है।

भूपेश बघेल की इस टिप्पणी के बाद अब धार्मिक बयानों को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज होने के आसार हैं।

फिलहाल, इस पूरे मामले को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *