महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले में आरोपी सौरभ चंद्राकर को आज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रायपुर स्थित सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया गया। इस दौरान सीबीआई ने सौरभ चंद्राकर की 10 दिनों की पुलिस रिमांड की मांग करते हुए अदालत में आवेदन पेश किया…

Share Now

महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले में आरोपी सौरभ चंद्राकर को आज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रायपुर स्थित सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया गया। इस दौरान सीबीआई ने सौरभ चंद्राकर की 10 दिनों की पुलिस रिमांड की मांग करते हुए अदालत में आवेदन पेश किया है।

रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर…

महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले में आरोपी सौरभ चंद्राकर को आज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रायपुर स्थित सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया गया। इस दौरान सीबीआई ने सौरभ चंद्राकर की 10 दिनों की पुलिस रिमांड की मांग करते हुए अदालत में आवेदन पेश किया है।

मामले की सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के वकीलों ने सीबीआई की गिरफ्तारी पर सवाल उठाए। बचाव पक्ष ने गिरफ्तारी को अवैध बताते हुए दलील दी कि सीबीआई की ओर से गिरफ्तारी से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज पेश नहीं किए गए हैं।

बचाव पक्ष ने ईडी में दर्ज पीएमएलए मामले में पहले हुई गिरफ्तारी का भी हवाला दिया और कहा कि सीबीआई इस मामले में अलग स्टैंड ले रही है।

वहीं, सीबीआई की ओर से चंदन सिंह पैरवी कर रहे हैं, जबकि बचाव पक्ष की ओर से तुषार गिरी और शशांक मिश्रा अदालत में दलीलें रख रहे हैं।

इधर, सुनवाई के दौरान ईडी की टीम भी अदालत पहुंची। ईडी के वरिष्ठ अधिकारी भी कोर्ट में मौजूद हैं।

फिलहाल सभी की निगाहें अदालत के फैसले पर टिकी हैं कि सौरभ चंद्राकर को सीबीआई की मांग पर कितने दिनों की रिमांड मिलती है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *