


महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में एक और बड़ी कार्रवाई सामने आई है।
महादेव सट्टा ऐप के को-प्रमोटर रवि उप्पल को दुबई में गिरफ्तार किए जाने की खबर है।

बताया जा रहा है कि करोड़ों रुपये के अवैध सट्टा सिंडिकेट से जुड़े इस मामले में सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद अब जांच एजेंसियां रवि उप्पल को भारत लाने की तैयारी में जुटी हैं।


गौरतलब है कि रवि उप्पल इस पूरे मामले में जांच एजेंसियों के रडार पर लंबे समय से था।
अब देखना होगा कि रवि उप्पल को भारत लाने की प्रक्रिया कब तक पूरी होती है और पूछताछ में इस पूरे सट्टा नेटवर्क से जुड़े कौन-कौन से नए खुलासे सामने आते हैं।
