
रायपुर। Raipur Road Accident: राजधानी रायपुर के नेशनल हाईवे पर मंगलवार देर रात हुए सड़क हादसे के मामले में रेणुका सिंह के बेटे बलवंत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ बीएनएसएस की धाराओं के तहत लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया है।

Aयह हादसा तेलीबांधा थाना क्षेत्र में अग्रसेन धाम चौक के पास हुआ। पुलिस के अनुसार घटना रात करीब 1:30 बजे की है। उस समय बलवंत सिंह कार (CG 04 PC 0853) चला रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार त्रिभुवन सिंह ठाकुर से उनकी कार की टक्कर हो गई।

कैसे हुआ हादसा
चश्मदीदों के मुताबिक त्रिभुवन सिंह ठाकुर बाइक से चौक पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार से आ रही कार उनसे टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पेट्रोलिंग टीम और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। घायल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
