झारखंड में सड़क हादसा, छत्तीसगढ़ के एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

Share Now

झारखंड से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव के एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई।

Screenshot

जानकारी के मुताबिक, पश्चिमी सिंहभूम जिले में ट्रक और कार के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार तीन लोगों की जान चली गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतकों में पति-पत्नी और उनकी दो बेटियों में से एक के होने की जानकारी सामने आई है। वहीं, हादसे में नौ महीने का बच्चा सुरक्षित बताया जा रहा है।

इस हादसे के बाद परिवार में शोक का माहौल है। फिलहाल घायलों के उपचार और हादसे से जुड़ी विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

झारखंड में हुए इस दर्दनाक सड़क हादसे से जुड़ी हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए Chhattisgarh Time के साथ।


Share Now