
घटना बसना विकासखंड के मुड़ीडीह शासकीय प्राथमिक स्कूल की है। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 9 से 10 बजे के बीच यह हादसा हुआ। मृतक छात्र की पहचान 10 वर्षीय तरुण चौहान के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि तरुण स्कूल समय से पहले ही पहुंच गया था और झूले में खेल रहा था। इसी दौरान उसके गले में रस्सी फंस गई। घटना के वक्त स्कूल परिसर में कोई शिक्षक या जिम्मेदार व्यक्ति मौजूद नहीं था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रधानपाठक और एक सहायक शिक्षक को निलंबित कर दिया है।
इस दर्दनाक घटना ने स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।