
हिमालय से आ रहीं ठंडी हवाओं ने छत्तीसगढ़ में ठंड बढ़ा दी है। सूरज ढलते ही अचानक तापमान गिरने का असर लोगों की सेहत पर भी हो रहा है। पिछले 28 दिनों में राज्य में ठंड से 3 मौत हो चुकी है। कई शहरों में तापमान सामान्य से कम चला गया है। सरगुजा संभाग में ठंड का असर ज्यादा है।

मध्य छत्तीसगढ़ में आज कई इलाकों में शीतलहर चल सकती है। विभाग ने खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, मोहल्ला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, दुर्ग, बालोद, कबीरधाम, बेमेतरा और रायपुर इन 8 जिलों में शीतलहर चलने का यलो अलर्ट जारी किया है

वहीं पिछले 24 घंटे की बात करें तो प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 29.2°C दुर्ग में दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.5°C अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। वहीं अगले दो दिन तक इसमें कोई बदलाव होने की उम्मीद नहीं है।

