
ईडी की बड़ी कार्रवाई | महादेव ऑनलाइन बुक (MOB) सट्टा मामला प्रवर्तन निदेशालय (ED), रायपुर जोनल ऑफिस ने 10.01.2026 को PMLA, 2002 के तहत प्रोविजनल अटैचमेंट ऑर्डर (PAO) जारी किया। ₹21.45 करोड़ (लगभग) की चल-अचल संपत्तियां अटैच की गईं। यह कार्रवाई महादेव ऑनलाइन बुक (MOB) से जुड़े अवैध सट्टा कारोबार के मामले में की गई।


जिन आरोपियों की संपत्तियां अटैच की गईं:
• रवि उप्पल
• रजत कुमार सिंह
• सौरभ आहूजा
• विशाल रमानी
• विनय कुमार
• हनी सिंह
• लकी गोयल
• राज गुप्ता
अटैच की गई संपत्तियों का विवरण:
• चल संपत्ति: ₹98.55 लाख (लगभग)
• अचल संपत्ति: 27 प्रॉपर्टी, जिनकी कीमत ₹20.46 करोड़ (लगभग)
• इनमें आवासीय मकान, व्यावसायिक दुकानें, कृषि भूमि और लग्ज़री अपार्टमेंट शामिल
संपत्तियों का स्थान:
• भारत और दुबई
• अब तक इस मामले में कुल ₹2,621 करोड़ (लगभग) की संपत्तियां सीज़, फ्रीज़ या अटैच की जा चुकी हैं।
