नाना-नानी के घर छुपाता था चोरी की बाइक, शातिर लड़का गिरफ्तार

Share Now

BY :  VIKAS SINHA (RAIPUR)

Advertisement

भारतदिल्ली-एनसीआरछत्तीसगढ़राज्यविश्वखेलव्यापारमनोरंजनEPaperप्रौद्योगिकीलाइफ स्टाइलअन्य खबरें BREAKING Telangana: जिलों के पुनर्गठन पर सभी पार्टियों से सलाह लेंCM साय आज तातापानी महोत्सव में होंगे शामिलMahendragarh CUH में युवा दिमाग साइंस को एक्सप्लोर करते हैं:

टेक्स्टबुक से टेस्ट ट्यूब तकआग की चपेट में बीजेपी के सीनियर नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का घर, मचा हड़कंपसाल-दर-साल 15% हायरिंग बढ़ी, AI से 2.9 लाख रोल मिले, 2026 में 32% ग्रोथ का अनुमानGreater Noida: एकतरफा प्यार में युवती की हत्या, आरोपी गिरफ्तारगुरू रविंद्रनाथ टैगोर के काव्य रचनाओं की अकेल्ला चलव पुस्तक का विमोचनLucknow मुर्दाघर में, नागरिक अकेले मरने वालों को सम्मान देतेHaryana पुलिस अकादमी से छह डीएसपी और 72 कांस्टेबल पास आउट हुए”RBI का ऐतिहासिक कदम: 20 साल बाद अर्बन कोऑपरेटिव बैंक लाइसेंस फिर से शुरू Home/राज्य/छत्तीसगढ़/नाना-नानी के घर छुपाता… छत्तीसगढ़ नाना-नानी के घर छुपाता था चोरी की बाइक, शातिर लड़का गिरफ्तार Top 10% ₹ 38.3 0 Nilmani Pal14 Jan 2026 7:34 AM पढ़े पूरी खबर दुर्ग। जिले के पुलगांव थाना क्षेत्र में दोपहिया वाहन चोरी का मामला पुलिस ने पर्दाफाश किया है।

पुलिस ने शातिर वाहन चोर खिलेश्वर ठाकुर को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से चार स्कूटी और एक बाइक सहित कुल पांच दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। वाहनों की कुल कीमत लगभग 2 लाख 2 हजार रुपए बताई जा रही है। दरअसल, कैलाश देवांगन (36), निवासी रावणभाटा चौक, नगपुरा चौकी क्षेत्र ने 11 जनवरी की रात अपनी बाइक (CG 07 LR 6067) घर के बाहर लॉक कर खड़ा किया था।

Advertisement

अगले दिन सुबह 6 बजे जब उन्होंने बाइक खोजी, तो वह गायब मिली। आसपास और रिश्तेदारों से पूछताछ के बाद कोई सुराग न मिलने पर उन्होंने थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।

जांच के दौरान खिलेश्वर ठाकुर संदिग्ध पाया गया और हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। शुरुआती पूछताछ में उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती बरतने पर उसने नगपुरा क्षेत्र से बाइक चोरी करने और अन्य दोपहिया वाहन चोरी की बात कबूल की। आरोपी ने बताया कि उसने बस स्टैंड, नेहरू नगर बलौदाबाजार, सुपेला मार्केट और इंदिरा मार्केट दुर्ग से होंडा एक्टिवा स्कूटी चोरी की थी।

Advertisement

चोरी के बाद वह वाहनों को पुलगांव के कोटनी बाजार पारा क्षेत्र में अपने नाना-नानी के घर के पास बबूल के पेड़ के नीचे छिपाकर रखता था। चौकी प्रभारी राजकुमार देशमुख ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर पुलिस टीम ने मौके से एक बाइक और चार स्कूटी (जिसमें एक बिना नंबर प्लेट की थी) बरामद की। सभी वाहनों को विधिवत जब्त कर आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई और उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

Advertisement

Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *