BY : Pranjal Yadav

जगदलपुर। जगदलपुर-रायपुर नेशनल हाईवे 30 पर कार और हाइवा की टक्कर हो गई है। बताया जा रहा है कि, रफ्तार की वजह से हादसा हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार चालक घायल है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का इंजन तक टूटकर फेंका गया। जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम को मौके के लिए भेजा गया है।

मामला बस्तर पुलिस थाना क्षेत्र का है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार बस्तर की तरफ से जगदलपुर की तरफ आ रही थी। इसी बीच टोल प्लाजा के नजदीक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी हाइवा से टकरा गई।

फिर एक अन्य कार से टक्कर हुई। हादसा इतना भीषण था कि कार का इंजन तक टूटकर फेंका गया। कार के सामने के हिस्से के परखच्चे टूट गए। वहीं जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम को मौके के लिए भेजा गया। बताया जा रहा है कि कार चालक घायल है। उसे मामूली चोट आई है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
इससे पहले भी उसी जगह पर हादसे हो चुके हैं। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए Chhattisgarh Time.com पर।
