भिलाई में दर्दनाक हादसा: सिसकोल प्लांट में क्रेन ऑपरेट करते वक्त मजदूर पर गिरा लोहा, मौके पर मौत…..

Share Now

BY : PRANJAL YADAV

Advertisement

Chhattisgarh Time news : भिलाई के हथखोज औद्योगिक क्षेत्र स्थित सिसकोल कंपनी के प्लांट में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। क्रेन ऑपरेट करते वक्त हुए इस हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

Advertisement

यह घटना भिलाई-3 थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान लेखूराम कौशल (35 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया गया कि लेखूराम सुबह अपनी नियमित ड्यूटी पर मौजूद था और ओवरहेड क्रेन की मदद से भारी लोहे के प्लेट को एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानांतरित कर रहा था।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक क्रेन को लेखूराम खुद ही ऑपरेट कर रहा था। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ गया और लोहे के प्लेट स्लिप होकर सीधे उसके ऊपर गिर पड़े। प्लेट का वजन बेहद भारी होने के कारण उसे गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुरानी भिलाई थाना की पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और वहां मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ शुरू की, ताकि हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

Advertisement




प्रारंभिक जांच में सुरक्षा मानकों में लापरवाही या तकनीकी खामी की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि पूरी जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। भिलाई-3 पुलिस के अनुसार, सुबह हादसे की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

Advertisement

Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *