भिलाई में हिट एंड रन से महिला की मौत! भाई के साथ बाइक पर जा रही महिला को अज्ञात कार ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत…..

Share Now

BY : Pranjal Yadav

Advertisement

Chhattisgarh Time news : भिलाई में तेज रफ्तार वाहनों की लापरवाही एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। सुपेला थाना क्षेत्र में अज्ञात सफेद कार की टक्कर से बाइक सवार एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिससे परिजनों में गहरा शोक और इलाके में आक्रोश का माहौल है।

Advertisement


यह हादसा 22 जनवरी की सुबह करीब 8:15 बजे नेहरू नगर अग्रसेन चौक के पास, कल्याण ज्वेलर्स के सामने हुआ। भिलाई निवासी मोहना मेश्राम (52 वर्ष) अपने भाई मुकेश कुमार गजभिये के साथ बाइक क्रमांक CG 07 AG 4135 से नेहरू नगर की ओर जा रही थीं।

इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात सफेद कार के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मोहना मेश्राम के सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं। उन्हें तत्काल स्पर्श अस्पताल, सुपेला ले जाया गया।

Advertisement



महिला की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें निगरानी में रखा गया था, लेकिन 23 जनवरी की सुबह करीब 8 बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद सुपेला थाना में मर्ग क्रमांक 09/2026 धारा 194 बीएनएसएस के तहत जांच की गई। मर्ग जांच के दौरान मृतिका के परिजनों और पंचों मुकेश कुमार, विवेक कुमार मेश्राम, नितेश ताण्डी, अमित खोब्रागढ़े और जयंत खोब्रागढ़े के बयान दर्ज किए गए।

Advertisement



सभी गवाहों ने बताया कि हादसा अज्ञात सफेद कार द्वारा किया गया, जिसका चालक टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया। मर्ग जांच पूर्ण होने के बाद अज्ञात चालक के खिलाफ धारा 106 (1) बीएनएस एवं 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

Advertisement



पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर आरोपी वाहन और चालक की तलाश में जुटी हुई है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *