
भिलाई : कांग्रेस ने बैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र मे संगठन को मजबूत करने के लिए सुपेला कोस नाला ब्लाक में न ए मंडल अध्यक्षों की घोषणा की है जिसमें वार्ड क्रमांक 26 रामनगर मुक्ति धाम निवासी बलदाऊ पिपरिया छाया पार्षद को रामनगर मंडल, का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है अपनी नियुक्त पर पिपरिया ने पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त करते दायित्व का बखूबी निर्वहन एवं संगठन को मजबूत करने का विश्वास दिलाया। नियुक्ति पर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे खुशी का लहर है।



