भिलाई स्थित BSF छत्तीसगढ़ के सामरिक मुख्यालय में रक्षाबंधन के अवसर पर स्नेह और सम्मान से भरा खास कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Share Now

इस दौरान बहनों ने BSF अधिकारियों और जवानों की कलाई पर राखी बांधकर उनके साहस, समर्पण और राष्ट्रसेवा के प्रति सम्मान व्यक्त किया। जवानों ने भी इस आत्मीयता को भावनात्मक रूप से स्वीकार किया और बहनों के स्नेह के लिए आभार जताया।

कार्यक्रम में दुर्ग लोकसभा सांसद की धर्मपत्नी श्रीमती रजनी बघेल समेत कई सामाजिक एवं महिला संगठनों की महिलाएं मौजूद रहीं। इस आयोजन ने भाई-बहन के रिश्ते के साथ-साथ देश की सुरक्षा में जुटे जवानों और समाज के बीच विश्वास व आत्मीयता का संदेश दिया।


Share Now