Press’ की गाड़ी में ‘GOA’, लक्जरी इनोवा में मध्य प्रदेश से की जा रही थी शराब की तस्करी, एक गिरफ्तार, एक फरार….

Share Now

BY : Pranjal Yadav

Advertisement

जिले में शराब तस्करी का नया मामला सामने आया है, जिसमें लग्जरी इनोवा कार में ‘प्रेस’ लिखकर मध्यप्रदेश से ‘GOA’ शराब की तस्करी की जा रही थी. आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए 15 पेटी शराब जब्त करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, वहीं दूसरा आरोपी मौका पाकर मौके से फरार हो गया.

Advertisement

जानकारी के अनुसार, मुखबिर से मिली सूचना पर आबकारी इंस्पेक्टर अनिल गुप्ता की टीम ने दरिमा नवानगर के ग्राम अडची में घेराबंदी कर इनोवा को पकड़ा. कार की तलाशी लेने पर 15 पेटी मध्य प्रदेश में निर्मित शराब ‘GOA’ को शराब जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख रुपए आंकी गई है.

Advertisement

मामले में गिरफ्तार आरोपी लड्डू सिंह पूर्व में सरकारी शराब दुकान में काम करता था, जो हटाए जाने के बाद शराब तस्करी में संलिप्त हो गया. आबकारी विभाग ने शराब के साथ लग्जरी कार भी जब्त किया है.

Advertisement

Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *