कनाडा में भारतीय मूल के युवक की हत्या, पहले गोली मारी और फिर गाड़ी में लगा दी आग; पुलिस को गैंग वार का शक…

Share Now

BY : Pranjal Yadav

कनाडा में भारतीय मूल के युवक दिलराज सिंह गिल की हत्या कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि यह हत्या टारगेटेड गैंग वॉर का नतीजा हो सकती है। पुलिस ने बताया कि गिल पुलिस के लिए जाना-पहचाना था।

कनाडा में इस युवक की हत्या गुरुवार, 22 जनवरी को हो गई थी। पुलिस ने शनिवार, 24 जनवरी को इस युवक की पहचान वैंकूवर निवासी दिलराज सिंह गिल के रूप में बताई, जो कि भारतीय मूल का निवासी था। इंटीग्रेटेड होमिसाइड इन्वेस्टिगेशन टीम (IHIT) ने अपने बयान में कहा कि शुरुआती जांच से यह एक सोची-समझी, निशाना बनाकर की गई हत्या लगती है।

IIHT ने कहा कि इसके तार बीसी (ब्रिटिश कोलंबिया) में सक्रिय गैंग वॉर से जुड़े हो सकते हैं. एजेंसी के मुताबिक, रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) की बर्नाबी यूनिट को 22 जनवरी 2026 को शाम करीब 5:30 बजे से ठीक पहले गोली चलने की सूचना मिली थी. यह जगह कनाडा वे के 3700 ब्लॉक के पास है. जब पुलिस मौके पर पहुंची तो एक व्यक्ति को गंभीर हालत में गोली लगने से घायल पाया गया.



उसे बचाने की कोशिश की गई, लेकिन बाद में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. उसकी पहचान दिलराज सिंह गिल के रूप में हुई. बयान में आगे कहा गया कि इसके तुरंत बाद, अधिकारियों ने बक्सटन स्ट्रीट के 5000 ब्लॉक में एक गाड़ी आग की लपटों में घिरी हुई मिली. जांचकर्ताओं ने यह पता लगा रही है कि क्या इस गाड़ी का गोलीबारी की घटना से कोई संबंध है.

जांचकर्ताओं का मानना है कि इसी वाहन का इस्तेमाल हमलावरों ने किया और सबूत मिटाने के लिए उसे आग लगा दी. पुलिस का कहना है कि वारदात के बाद गाड़ी जलाना संगठित गैंग हिंसा में अक्सर अपनाई जाने वाली तरकीब है. जांचकर्ता अब घटनास्थल के आसपास मौजूद गवाहों या डैशकैम रिकॉर्डिंग की तलाश कर रहे हैं, ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके.


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *