BY : Pranjal Yadav

Chhattisgarh Time news: कैंप 2 लिंक रोड पावर हाउस मार्केट में निगम का पानी बह रहा है। निगम में सुधार कार्य करने के लिए गड्डा भी खोद दिया है। बजाय सुधार कार्य करने के गड्डा खोदकर कर्मचारी चले गए है। इस वजह से दिन भर पानी बहता रहता है।

रविवार को छुट्टी रहती है। सोमवार को गणतंत्र दिवस छुट्टी रहेगी। ऐसे में तीन दिनों तक गड्ढे से पानी बहता रहेगा। ऐसी ही छोटी छोटी गलतियों की वजह से गर्मी के दिनों में क्षेत्र में पानी के टैंकर की आवश्यकता पड़ती है। सभी समस्याओं की जानकारी होने के बाद भी निगम ध्यान नहीं दे रहा है। मनोज साहू, पावर हाउस