कलेक्ट्रेट में हड़कंप, बर्खास्त नगर सैनिक ने जान देने की कोशिश की……

Share Now

BY : Pranjal Yadav

Advertisement

कोरबा। कलेक्ट्रेट में गणतंत्र दिवस पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक नगर सेना के जवान संतोष पटेल ने आत्महत्या की कोशिश की. जवान ने परिसर में ही जहर सेवन कर लिया, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई.

Advertisement

आसपास मौजूद लोग तत्काल उसे मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल लेकर आए, जहां फिलहाल उसका इलाज जारी है. जवान के पास से सुसाइड नोट बरामद किया गया है. इसमें आत्मघाती कदम के कारणों का जिक्र है

Advertisement

. जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले जिला सेनानी के खिलाफ महिला सैनिकों ने विशाखा समिति में शिकायत की थी. जिसके बाद उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था. इस कार्रवाई से आहत होकर जवान संतोष पटेल ने सोमवार को यह आत्महत्या का प्रयास किया.

Advertisement

पुलिस और प्रशासन के अफसर मौके पर मौजूद हैं. आत्महत्या का प्रयास करने वाले जवान संतोष पटेल के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है, जिसमें उसने डिविजनल कमांडेड और कोरबा कमांडेंट पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है.

Advertisement

Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *