दोस्त ने ससुराल नहीं छोड़ा तो कर दी पिटाई: दुर्ग में दोस्त ने फोन कर मिलने बुलाया, कहा-ससुराल छोड़ दो, घर छोड़ने पर की मारपीट……

Share Now

BY : Pranjal Yadav

Advertisement

दुर्ग जिले में नशे की हालत में ससुराल छोड़ने की जिद कर रहे युवक को दोस्त ने उसके घर छोड़ दिया। इससे गुस्साए दोस्त ने अपने ही दोस्त को गाली-गलौज करते हुए डंडे से हमला कर दिया। जिससे उसे चोटें आई है। घटना जामुल थाना इलाके की है।


दरअसल, श्रमिक नगर छावनी वार्ड 40 हनुमान मंदिर के पास रहने वाले नीरज पाठक ने शिकायत में बताया कि, वो अनिस वायर कंपनी, इंजीनियरिंग पार्क हथखोज में ऑपरेटर के पद पर कार्यरत हैं। 26 जनवरी को वे अपनी ड्यूटी पर था, तभी आकाश साहनी ने कॉल कर उसे मिलने के लिए बुलाया

Advertisement



नशे की हालत में बैठा था युवक

नीरज जब कंपनी से बाहर निकले तो देखा कि आकाश साहनी एनएन कंपनी के पास नशे की हालत में बैठा हुआ था। आकाश ने उसे ससुराल छोड़ने की मांग की। नीरज ने उसे गाड़ी में बैठाया, लेकिन ससुराल न ले जाकर श्रमिक नगर स्थित उसके घर के पास छोड़कर लौटने लगा।

Advertisement



गाली-गलौज कर बांस के डंडे से मारा

इसी दौरान दोपहर करीब 2 बजे शनि मंदिर के पास आकाश साहनी अचानक पीछे से आया और गाली-गलौच करते हुए नीरज से झगड़ा करने लगा। जान से मारने की धमकी दी और बांस के डंडे से हमला कर दिया। हमले में नीरज को चोट लगी है। नीरज पाठक ने पुलिस से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *