अपहृत नाबालिग लड़कियां बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार, टोल टैक्स के पास छापेमारी……

Share Now

BY : Pranjal Yadav

Advertisement

गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले से अपहृत दो नाबालिग किशोरियों को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। अपहरण के आरोपी दो लोगों को पश्चिम बंगाल के हल्दिया से गिरफ्तार किया गया है।

गिरिडीह के खोरीमहुआ अनुमंडल के एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि तिसरी थाने में 23 जनवरी को दो नाबालिग लड़कियों के अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इसमें एक व्यक्ति पर संदेह जताया गया था। इस मामले में एसपी के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया।

Advertisement

भारतदिल्ली-एनसीआरछत्तीसगढ़राज्यविश्वखेलव्यापारमनोरंजनEPaperप्रौद्योगिकीलाइफ स्टाइलअन्य खबरें BREAKING Vincent कीमर 2026 में नॉर्वे शतरंज में डेब्यू के लिए तैयार’इसमें राजनीति नहीं लानी चाहिए’: शरद पवार ने Ajit पवार के निधन पर शोक जतायाPFI जिहादी साजिश मामले में NIA की बड़ी छापेमारी, आपत्तिजनक सामग्री जब्तGujarat में आदिवासी विकास: 2,600 करोड़ रुपये की सड़क योजना को मंज़ूरीवाहन चालक को अशब्द बोलने वाले दारोगा हुए निलंबित, No Entry में घुसी थी कारअमेरिकी मध्यावधि चुनावों से पहले आयोवा रैली में Trump ने फिर से ‘धांधली वाले चुनाव’ का दावा दोहरायाBSNL ने भारत कनेक्ट प्रीपेड प्लान और ब्रॉडबैंड ऑफर लॉन्च किएकेंद्रीय बजट में रक्षा, महत्वपूर्ण खनिजों, ऊर्जा और बुनियादी ढांचे पर रहेगा खास जोर : रिपोर्टTrump ने मिनियापोलिस विवाद में पीछे हटने के दावे खारिज किएसूर्यकुमार ICC ranking में फिर से टॉप टेन में शामिल हो गए Home/भारत/अपहृत नाबालिग लड़कियां…

Advertisement

भारत अपहृत नाबालिग लड़कियां बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार, टोल टैक्स के पास छापेमारी ₹ 5 1.01 jantaserishta.com28 Jan 2026 6:32 PM एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया. गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले से अपहृत दो नाबालिग किशोरियों को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। अपहरण के आरोपी दो लोगों को पश्चिम बंगाल के हल्दिया से गिरफ्तार किया गया है। गिरिडीह के खोरीमहुआ अनुमंडल के एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि तिसरी थाने में 23 जनवरी को दो नाबालिग लड़कियों के अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इसमें एक व्यक्ति पर संदेह जताया गया था। इस मामले में एसपी के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया। Also Read – PFI जिहादी साजिश मामले में NIA की बड़ी छापेमारी, आपत्तिजनक सामग्री जब्त एसआईटी ने जांच शुरू की तो तकनीकी सर्विलांस के जरिए अपहृत नाबालिगों के पश्चिम बंगाल में होने की सूचना मिली। इसके बाद गठित टीम बंगाल के हल्दिया पहुंची, जहां डुमरी टोल टैक्स के पास छापेमारी कर ट्रक चालक अमित कुमार और मुख्य आरोपी छोटे लाल को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपहृत नाबालिगों के संबंध में जानकारी दी।

Advertisement

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने दोनों नाबालिग किशोरियों को सकुशल बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद पुलिस टीम दोनों नाबालिग लड़कियों को लेकर तिसरी थाना लेकर पहुंची, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इस मामले में पुलिस ने फर्रुखाबाद के रोकरी निवासी छोटे लाल और पटियाला निवासी ट्रक चालक अमित कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि आरोपियों के पास से मोबाइल फोन तथा एक ट्रक जब्त किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है और अपहरण से संबंधित सभी कड़ियों को खंगाला जा रहा है। नाबालिगों की बरामदगी के लिए छापेमारी करने वाली टीम की अगुवाई तिसरी थाना प्रभारी रंजय कुमार कर रहे थे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *