पति-पत्नी गिरफ्तारी से बचने मासूम को छोड़कर भागे, महिला पुलिस अधिकारी ने दिखाई संवेदना……

Share Now

BY : Pranjal Yadav

Advertisement

एमपी। पुलिस की वर्दी के अंदर भी एक इंसान होता है. खासकर महिला पुलिस अधिकारी के दिल बहुत संवेदनशील होते हैं. मध्य प्रदेश के दतिया में कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जब वर्दी वा मां को भी एक मासूम पर ममता आ गई. दरअसल,

Advertisement

फुलरा गांव में अवैध शराब की सूचना पर चिरुला थाना पुलिस और आबकारी विभाग की टीम कंजर डेरा पहुंची तो वहां मौजूद महिला और पुरुष तो भाग गए, लेकिन डेरा पर पुलिस को कुछ बच्चे मिले. इन बच्चों में रोता बिलखता एक मासूम भी मिला.

मासूम को देखकर पुलिस की टीम में शामिल महिला पुलिस अधिकारी आकांक्षा जैन के अंदर की ममता जाग उठी. SDOP आकांक्षा जैन ने बच्चे को गोद में लेकर दुलार किया, फिर बच्चे को बोतल से दूध पिलाया और गर्म कपड़े पहनाए.

Advertisement

वर्दी में एक अधिकारी को इस तरह बच्चे की देखभाल करते देख वहां मौजूद स्टाफ और ग्रामीण भी भावुक हो उठे. SDOP का बच्चे को प्यार-दुलार लुटाने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. ये वीडियो 25 जनवरी का बताया जा रहा है. लोग ‘वर्दी वाली मां’ कहकर आकांक्षा जैन की तारीफ कर रहे हैं.

Advertisement

Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *