ACB का एक्शन: रिश्वतखोर इंजीनियर गिरफ्तार, जानें क्या थी शिकायत……

Share Now

BY : Pranjal Yadav

Advertisement

बिलासपुर: एसीबी बिलासपुर ने कोरबा जिले में दीपका में सीएसपीडीसीएल (विद्युत विभाग) के सहायक अभियंता को 50000 रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़ा. सहायक अभियंता ने खेत में ट्रांसफार्मर लगाने के नाम पर किसान से रिश्वत की मांग की थी. डीएसपी एसीबी बिलासपुर अजितेश सिंह ने बताया कि ग्राम रलिया,

जिला कोरबा निवासी श्यामता टंडन ने इस आशय की शिकायत की गई थी कि ग्राम दर्री, जिला कोरबा में उसके मित्र के पिता के नाम पर कृषि जमीन है, जिसमें ट्रांसफार्मर लगवाने के लिए मित्र के पिता ने उसे सीएसपीडीसीएल (विद्युत विभाग दीपका) में अधिकारियों से मिलकर बात करने को कहा था

Advertisement

ट्रांसफार्मर लगाने का आवेदन देने के बाद सीएसपीडीसीएल दीपका के सहायक अभियंता सत्येंद्र दिवाकर ने मौके का निरीक्षण किया था, और ट्रांसफार्मर लगाने के नाम पर चालान पटाने के अलावा नाश्ता-पानी के नाम पर 80000 रुपए की मांग की गई, जिसमें से 30,000 रुपए ले लिया था, लेकिन वह रिश्वत के रूप में दिए जाने वाली शेष राशि 50000 रुपए को नहीं देना चाहता, बल्कि सहायक अभियंता दिवाकर को पकड़वाना चाहता है.

Advertisement

शिकायत का सत्यापन कराने पर शिकायत सही पाई गई जिस पर ट्रैप की योजना तैयार की गई. 28 जनवरी को प्रार्थी ने व्यवस्था की गई राशि 50000 रुपए को आरोपी को देने दीपका स्थित कार्यालय में भेजा. आरोपी द्वारा रिश्वती राशि 50000 रुपए को लेते ही एसीबी टीम ने उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया. आरोपी द्वारा रिश्वत में ली गई रकम को बरामद कर लिया गया. इसके साथ आरोपी के खिलाफ एसीबी धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत कार्रवाई कर रही है.

Advertisement


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *