अपहृत नाबालिग लड़कियां बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार, टोल टैक्स के पास छापेमार…….

Share Now

BY : Pranjal Yadav

गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले से अपहृत दो नाबालिग किशोरियों को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। अपहरण के आरोपी दो लोगों को पश्चिम बंगाल के हल्दिया से गिरफ्तार किया गया है। गिरिडीह के खोरीमहुआ अनुमंडल के एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि तिसरी थाने में 23 जनवरी को दो नाबालिग लड़कियों के अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इसमें एक व्यक्ति पर संदेह जताया गया था। इस मामले में एसपी के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया।

Advertisement

भारतदिल्ली-एनसीआरछत्तीसगढ़राज्यविश्वखेलव्यापारमनोरंजनEPaperप्रौद्योगिकीलाइफ स्टाइलअन्य खबरें BREAKING Punjab: कार और बस की टक्कर में दो लोगों की मौतविंग्स इंडिया 2026: HIET और एयर इंडिया ने AME कैडेट प्रोग्राम शुरू करने के लिए MoU साइन कियाThaipusam, वीकेंड: 1,205 स्पेशल बसें चलेंगीHimachal: किरण बेदी ने आईआईआईटी-ऊना के छात्रों को संबोधित कियादानम नागेंद्र ने BRS छोड़ने से किया इनकार, स्पीकर ने 30 जनवरी को सुनवाई तय कीबहुचर्चित गैंगरेप के आरोपी नेता बाइज्जत बरीTET परीक्षा पासिंग मार्क्स में 5 प्रतिशत की कमी: सरकार ने आदेश जारी कियाBRS ने सिकंदराबाद कैंटोनमेंट बोर्ड के विलय के लिए 1 लाख सिग्नेचर ड्राइव शुरूHimachal: बीएसएफ के पूर्व इंस्पेक्टर जनरल का सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कियाDMK सरकार की प्रशासनिक विफलता के कारण टैक्स रेवेन्यू में 16% की गिरावट आई: Anbumani Home/भारत/अपहृत नाबालिग लड़कियां… भारत अपहृत नाबालिग लड़कियां बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार, टोल टैक्स के पास छापेमारी ₹ 29.6 4 jantaserishta.com28 Jan 2026 6:32 PM एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया. गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले से अपहृत दो नाबालिग किशोरियों को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है।

Advertisement

अपहरण के आरोपी दो लोगों को पश्चिम बंगाल के हल्दिया से गिरफ्तार किया गया है। गिरिडीह के खोरीमहुआ अनुमंडल के एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि तिसरी थाने में 23 जनवरी को दो नाबालिग लड़कियों के अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई गई थी।

इसमें एक व्यक्ति पर संदेह जताया गया था। इस मामले में एसपी के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया। Also Read – बहुचर्चित गैंगरेप के आरोपी नेता बाइज्जत बरी एसआईटी ने जांच शुरू की तो तकनीकी सर्विलांस के जरिए अपहृत नाबालिगों के पश्चिम बंगाल में होने की सूचना मिली। इसके बाद गठित टीम बंगाल के हल्दिया पहुंची,

जहां डुमरी टोल टैक्स के पास छापेमारी कर ट्रक चालक अमित कुमार और मुख्य आरोपी छोटे लाल को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपहृत नाबालिगों के संबंध में जानकारी दी। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने दोनों नाबालिग किशोरियों को सकुशल बरामद कर लिया।

Advertisement

बरामदगी के बाद पुलिस टीम दोनों नाबालिग लड़कियों को लेकर तिसरी थाना लेकर पहुंची, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इस मामले में पुलिस ने फर्रुखाबाद के रोकरी निवासी छोटे लाल और पटियाला निवासी ट्रक चालक अमित कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि आरोपियों के पास से मोबाइल फोन तथा एक ट्रक जब्त किया गया है।

Advertisement

पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है और अपहरण से संबंधित सभी कड़ियों को खंगाला जा रहा है। नाबालिगों की बरामदगी के लिए छापेमारी करने वाली टीम की अगुवाई तिसरी थाना प्रभारी रंजय कुमार कर रहे थे।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *