मड़ाई मेला के दौरान कानून व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण हेतु पुलिस की प्रभावी कार्यवाही……

Share Now

BY : Pranjal Yadav

Advertisement

दुर्ग 29 जनवरी 2026:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस धमधा के मार्गदर्शन में अनुविभाग धमधा क्षेत्रांतर्गत आयोजित मड़ाई मेला के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु पुलिस द्वारा सघन एवं प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था एवं निगरानी की गई।

मेले के दौरान असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा निरंतर गश्त, चेकिंग एवं वैधानिक कार्यवाही की गई, जिसके अंतर्गत निम्न प्रमुख कार्यवाहियां की गईं—

Advertisement

आर्म्स एक्ट के अंतर्गत 02 प्रकरणों में कार्यवाही की गई।

विभिन्न मामलों में लगभग 1000 नग कड़े/आपत्तिजनक वस्तुएं जप्त की गईं।

शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका को दृष्टिगत रखते हुए 30 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।

पुलिस द्वारा मेले के दौरान संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई तथा संदिग्ध व्यक्तियों पर सतत नजर रखते हुए समय-समय पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई, जिससे मड़ाई मेला शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हुआदुर्ग पुलिस आम नागरिकों की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु सतत सजग एवं प्रतिबद्ध है।..

Advertisement

Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *