रायपुर सेंट्रल जेल में कैदी की गर्लफ्रेंड ने बनाया VIDEO: मीटिंग रूम में मोबाइल लेकर गई; बोली- मेरी जान का बर्थडे है, मिलने आई हूं……

Share Now

BY : Pranjal Yadav

Advertisement

रायपुर सेंट्रल जेल में एक कैदी और उसकी गर्लफ्रेंड की मुलाकात का एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो गर्लफ्रेंड ने ही बनाया था, जो अपने बॉयफ्रेंड से मिलने मीटिंग रूम में आई थी। उसने यह वीडियो अपने सोशल मीडिया पेज पर अपलोड किया। अब वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में लड़की कहती है कि आज मेरी जान का जन्मदिन है। मैं उससे मिलने सेंट्रल जेल आई हूं। बहुत दुख हो रहा है कि वह मेरे साथ नहीं है। मैं उसके जन्मदिन पर उसके साथ नहीं हूं, लेकिन मैं उससे मिलने आई हूं। देखते हैं उसका रिएक्शन क्या होता है।

मुलाकात रूम में मोबाइल फोन ले जाना मना है। सवाल उठ रहे हैं कि लड़की अपना फोन अंदर कैसे ले गई। जेल अधिकारियों ने अभी तक इस मामले पर कोई बयान नहीं दिया है।

Advertisement

जन्मदिन था, गर्लफ्रेंड मिलने पहुंची

जानकारी के मुताबिक कैदी का नाम तारकेश्वर बताया जा रहा है। तारकेश्वर किस मामले में जेल में बंद है? इसकी ऑफिशियल जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। हालांकि चर्चा है कि वह NDPS (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंसेस) मामले में जेल में बंद है।

बताया जा रहा है कि युवक का जन्मदिन था, इसी वजह से उसकी गर्लफ्रेंड मिलने गई थी। मुलाकाती कक्ष में दोनों के बीच फोन पर बातचीत हुई और इसी दौरान युवती ने वीडियो बनाया। इसके बाद सोशल मीडिया पर अपलोड किया।

Advertisement

वायरल होने के बाद चर्चा में आया मामला

वायरल वीडियो कब का है इसकी जानकारी नहीं है। वीडियो में खुदा गवाह फिल्म का गाना ‘तू ना जा मेरे बादशाह’ गाने एडिट करके लगाया गया है। ये वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया। इस संबंध में जेल प्रबंधन ने मीडिया से दूरी बना ली है।

जेल प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल

इस वीडियो ने जेल की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जेल के विजिटिंग एरिया में मोबाइल फोन लाना मना है। इसके बावजूद वह जवान लड़की मोबाइल फोन अंदर कैसे ले गई? क्या एंट्री गेट पर कोई सिक्योरिटी चेक नहीं हुआ, या चेक के बावजूद फोन किसी तरह अंदर चला गया? ये वो सवाल हैं जो लोग अब सोशल मीडिया पर पूछ रहे हैं।

Advertisement

सेंट्रल जेल में पहले भी कैदियों के वीडियो वायरल हुए

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब रायपुर सेंट्रल जेल के कैदी का वीडियो वायरल हुआ है। इससे पहले भी जेल के अंदर से कसरत करते हुए कैदी का वीडियो वायरल हो चुका है। जेल प्रबंधन ने जांच कराने का दावा किया था, लेकिन इस बारे में अधिकृत जानकारी नहीं दी गई।

Advertisement

Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *