छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में बॉयफ्रेंड ने दोस्तों संग मिलकर गर्लफ्रेंड को मार डाला। गर्लफ्रेंड शादी का दबाव बना रही थी, जिससे परेशान होकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया।

Share Now

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में बॉयफ्रेंड ने दोस्तों संग मिलकर गर्लफ्रेंड को मार डाला। गर्लफ्रेंड शादी का दबाव बना रही थी, जिससे परेशान होकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया।

आरोपी ने पहले गर्लफ्रेंड को मिलने बुलाया। खुद 2 दोस्तों के साथ पहुंचा। बॉयफ्रेंड ने लड़की का पैर पकड़ा, दूसरे युवक ने मुंह दबाया और तीसरे (नाबालिग) ने गला घोंट दिया।

वारदात के बाद शव कुछ दूर ले जाकर झाड़ियों में छिपा दिया। 2 महीने बाद युवती का मानव कंकाल मिला तो हत्या का खुलासा हुआ। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला पखांजूर थाना क्षेत्र के बड़े कापसी का है

जानिए क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक मृतिका का नाम संगीता उसेंडी (22) है, जो बड़े कापसी की रहने वाली थी। वहीं हत्या में शामिल आरोपियों में बॉयफ्रेंड दिनेश दुग्गा (21), दोस्त समनदीप पन्ना (20) और एक नाबालिग है। तीनों साहडोंगरी गांव के रहने वाले हैं। दिनेश दुग्गा फाइनल ईयर में था।

दिनेश और संगीता के बीच पिछले 2-3 साल से अफेयर था। संगीता उस पर शादी के लिए दबाव डाल रही थी। दिनेश उससे शादी नहीं करना चाहता था। इस बात से वह परेशान होकर उसने संगीता की हत्या कर दी।


Share Now

One thought on “छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में बॉयफ्रेंड ने दोस्तों संग मिलकर गर्लफ्रेंड को मार डाला। गर्लफ्रेंड शादी का दबाव बना रही थी, जिससे परेशान होकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *