गरियाबंद में दो पक्षों में झड़प, 10 घरों में लगाई आगः हमलावरों ने 3-4 वाहनों को फूंका, पुलिसकर्मी भी घायल, गांव में भारी पुलिस बल तैनात……

Share Now

BY : Pranjal Yadav

Advertisement

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पुराने विवाद को लेकर दो समुदायों में हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान आगजनी की घटना भी हुई, जिसमें एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घरों पर हमला कर दिया और 10 घरों में आग लगा दी। वहीं, तीन से चार वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया गया। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के बकली गांव का है। हालात को देखते हुए गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। गुस्साएं लोगों ने पुलिस पर भी पथराव किया। इस दौरान एक जवान घायल हुआ है। बेहोशी की हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया। देर रात IG मौके पर पहुंचे थे, जिसके बाद माहौल शांत है लेकिन कर्फ्यू जैसे हालात बने हुए हैं। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम गांव में मौजूद है।

मामला पुराना विवाद और लूटपाट की घटना से जुड़ा है। 4 आरोपियों और शिकायकर्ता के बीच मारपीट हुई है।

Advertisement

4 महीने पहले मारपीट और लूटपाट हुई थी

दरअसल, हथखोज गांव में करीब चार महीने पहले कुछ अपराधियों का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था, जिसमें वो राहगीरों से लूटपाट और मारपीट करते दिखे थे। इसके बाद फिंगेश्वर पुलिस ने सभी आरोपियों को पकड़कर जेल भेज दिया था।

जेल से छूटने के बाद शिकायतकर्ता के साथ मारपीट

जेल से छूटने के बाद रविवार (1 फरवरी) सुबह 11 बजे आरोपियों ने बकली गांव में शिकायतकर्ता को देखते ही मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते यह मामला दो समुदायों के बीच संघर्ष में बदल गया। एक समुदाय के लोगों ने दूसरे समुदाय के लोगों पर हथियारों से हमला किया।

Advertisement

आरोपियों के घरों में लगाई आग

इसके बाद दूसरे समुदाय के लोगों का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने आरोपियों के घरों में आग लगा दी। इस आगजनी में तीन से चार गाड़ियां भी जल गई।

हालात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने गांव में भारी संख्या में बल तैनात किया है। कल रात फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस को मौके पर बुलाया गया था।

Advertisement

ग्रामीण बोले- मामला मंदिर तोड़ने से जुड़ा

हमले को लेकर गांव के जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि घटना रविवार की है। गोपी उसी गांव का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि रोड से आवाज आई कि एक समुदाय के लोग उनके लड़के को रास्ते में पत्थर से मार रहे हैं।

इसके बाद वे लोग मौके पर पहुंचे, जहां देखा कि हमलावरों ने उसे पत्थरों से हमला कर घायल कर दिया था। घायल को इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले जाया गया। इसी दौरान जानकारी मिली कि हमलावरों ने बासिन गांव में रेखराम पर भी हमला किया है।

उन्होंने आगे बताया कि जब वे लोग बकुली से घर लौट रहे थे, तभी सूचना मिली कि नरेंद्र साहू को बकुली गांव के बीच चौक में मार दिया गया है। उनके अनुसार, आज हमलावरों ने 4 से 5 लोगों पर हमला किया है।

जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि इन्हीं लोगों ने डेढ़ साल पहले गांव के शिव मंदिर को तोड़ दिया था, जिसका मामला फिलहाल कोर्ट में विचाराधीन है। आरोपी अभी जमानत पर छूटे हुए हैं। उनका आरोप है कि इसी विवाद को लेकर गांव के लोगों पर हमला किया जा रहा है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *