सुपरवाइजर पकड़ा गया गबन मामले में, कंपनी को डेढ़ लाख का चूना……

Share Now

BY : Pranjal Yadav

Advertisement

भिलाई। चरोदा क्षेत्र में ऑनलाइन सामान वितरण से प्राप्त नकद राशि में गबन और धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। कंपनी के सुपरवाइजर ने कंपनी की राशि को बैंक में जमा करने की बजाय खुद ही अपने पास रख लिया। मामले में पुलिस ने कंपनी के सुपरवाइजर के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार प्रार्थी अशोक कुमार वैष्णव (56), निवासी नया राम मंदिर के पास, भिलाई चरोदा ने थाना भिलाई चरोदा में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी एनटेक्स सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड में कार्यरत सुपरवाइजर जतिन कुमार झा द्वारा ऑनलाइन सामान वितरण से प्राप्त नकद राशि को बैंक में पूरी तरह जमा नहीं किया गया।

Advertisement



शिकायत के बाद की गई जांच में सामने आया कि आरोपी सुपरवाइजर द्वारा बैंक में कुल 3,35,715 रुपये ही जमा किए गए, जबकि कंपनी के वाउचर के अनुसार उसे 5,21,046 रुपये जमा करना था। इस तरह आरोपी द्वारा 1,85,351 रुपये की राशि का गबन किया गया। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी ने बाद में 80,000 रुपये कंपनी खाते में जमा कर दिए, लेकिन शेष 1,05,040 रुपये जानबूझकर जमा नहीं किए गए, जिससे धोखाधड़ी की पुष्टि हुई।

Advertisement

पुलिस ने आरोपी जतिन कुमार झा (30), निवासी बलदेवबाग वार्ड क्रमांक 15, जिला राजनांदगांव को तलब कर पूछताछ की गई है। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। घटना स्थल एनटेक्स सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, भिलाई चरोदा क्षेत्र बताया गया है। पुलिस ने प्रकरण से संबंधित वाउचर और बैंक से जुड़े अभिलेखों को जब्त किया है, जिन्हें जांच में महत्वपूर्ण साक्ष्य माना जा रहा है।

Advertisement

Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *