खाई में गिरी बस, दो महिलाओं समेत तीन की दर्दनाक मौत; कई घायल… रेस्क्यू ऑपरेशन जारी…..

Share Now

BY : Pranjal Yadav

Advertisement

उत्तराखंड के देहरादून जिले के कालसी क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम की एक यात्री बस क्वानू–मीनस रोड पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। मृतकों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं।

Advertisement



जानकारी के अनुसार, हादसे के समय बस में लगभग 30 यात्री सवार थे। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों में से 6 से 7 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement



SDRF की टीमें राहत एवं बचाव में जुटीं

SDRF के अनुसार, हादसे की सूचना मिलते ही कमांडेंट अर्पण यदुवंशी के निर्देश पर डाकपत्थर, चकराता, मोरी और ट्यूनी से SDRF की टीमें मौके पर भेजी गईं। दुर्गम क्षेत्र होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, लेकिन टीमें लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई हैं।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *