22 फरवरी को रायपुर आएंगी सनी लियोनी ! बजरंग दल ने जताई आपत्ति, कहा – अश्लीलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी….

Share Now

BY : Pranjal Yadav

Advertisement

राजधानी रायपुर में अभिनेत्री सनी लियोनी के प्रस्तावित कार्यक्रम से पहले ही विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। बजरंग दल सोशल मीडिया के माध्यम से इस कार्यक्रम का खुलकर विरोध कर रहा है। बजरंग दल के जिला संयोजक रवि वाधवानी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए कार्यक्रम के आयोजकों को चेतावनी दी है।

पोस्ट में वाधवानी ने लिखा – रायपुर में ‘अश्लील फ़िल्म अभिनेत्री सनी लियोनी को बुलाने वालों कान खोलकर सुन लो… राम जी के ननिहाल छत्तीसगढ़ में किसी भी तरह की अश्लीलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।’

Advertisement



जानकारी के अनुसार अभिनेत्री सनी लियोनी का एक कार्यक्रम 22 फरवरी को रायपुर में आयोजित होना प्रस्तावित था। बजरंग दल के इस विरोध के बाद कार्यक्रम को लेकर विवाद की स्थिति बन गई है। फिलहाल इस मामले में न तो जिला प्रशासन और न ही कार्यक्रम आयोजकों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने आया है। वहीं, सोशल मीडिया पर यह मुद्दा तेजी से चर्चा में बना हुआ है।

बजरंग दल ने किया कार्यक्रम का विरोध

बजरंग दल का कहना है कि ऐसे कार्यक्रम भारतीय संस्कृति और सामाजिक मूल्यों के खिलाफ है। संगठन ने स्पष्ट किया है कि यदि कार्यक्रम आयोजित किया गया तो उसका विरोध किया जाएगा। गौरतलब है कि 22 फरवरी को रायपुर में सनी लियोनी का एक कार्यक्रम आयोजित होना प्रस्तावित है, जिसे लेकर अब विवाद गहराता नजर आ रहा है।

Advertisement

Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *