जगदलपुर में हत्या फिर आत्महत्या, पति-पत्नी की मिली लाश…..

Share Now

BY : Pranjal Yadav

Advertisement

जगदलपुर। शहर के दंतेश्वरी वार्ड में बीती रात एक पति ने आपसी विवाद में अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद खुद ही फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली, घटना की जानकारी लगते ही बोधघाट पुलिस के साथ ही फोरेंसिक की टीम मौके पर आ पहुची, जहाँ शव को पीएम के लिए भेज दिया गया।

Advertisement

मामले की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग ने बताया कि बैलाबाजार दंतेश्वरी वार्ड निवासी तारासिंह 75 वर्ष का अपनी पत्नी विजय वीर 70 वर्ष का बीती रात किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद दोनों के बीच काफी देर तक बहसबाजी हुई, बहसबाजी के बाद रात को सोने चले गए, जहाँ रात 2 बजे के लगभग दोनों के बीच फिर से विवाद हुआ,

Advertisement

गुस्साए तारासिंह ने घर मे रखे हुए नारियल काटने वाले ओजार से पत्नी के ऊपर हमला करना शुरू कर दिया, जहाँ बीचबचाव के दौरान महिला को कई जगह चोट लगने के साथ ही गंभीर चोट आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई, घटना के बाद आरोपी ने खुद ही फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली, घटना की जानकारी सुबह बेटे ने आसपास के लोगो के साथ ही पुलिस को दी, जहाँ मौके पर पहुँची टीम जांच कर रही है, वही घटना की जानकारी लगते ही मोहल्ले में भीड़ लग गई है।

Advertisement

Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *