रायपुर में मक्खियों के बीच बन रहे थे ब्रेड-टोस्ट-डोनट, : खुले में पड़ा मिला आटा, बिना ग्लव्स-मास्क काम कर रहे थे वर्कर, 50 दुकानों में सप्लाई…..

Share Now

BY : Pranjal Yadav

Advertisement

रायपुर के चौरसिया कॉलोनी स्थित चांद ब्रेड फैक्ट्री में अनहाइजीन तरीके से बेकरी आयटम्स बनकर तैयार हो रहे थे। नगर निगम की टीम जांच के लिए पहुंची तो वहां ब्रेड, टोस्ट, क्रीम रोल, डोनट और अन्य खाद्य सामान पर मक्खियां भिनभिना रही थी।

फ्रैक्ट्री में हाइजीन नियमों को फॉलो नहीं किया जा रहा था। इस दौरान वर्कर बिना मास्क और ग्लव्स के काम करते मिले और परिसर में चारों तरफ गंदगी फैली हुई थी। जिसके बाद नगर निगम जोन 6 की टीम ने फैक्ट्री को तुरंत सील कर दिया है।

फैक्ट्री में रोजाना बड़े पैमाने पर खारी, टोस्ट, डोनट, ब्रेड, क्रीम रोल बनता था। जिसकी शहर के तकरीबन 50 दुकानों में सप्लाई होती है।

Advertisement

शिकायत के बाद कार्रवाई

दरअसल, बेकरी में गंदगी के बीच बन रहे बेकरी आयटम्स की नगर निगम में जन शिकायत हुई थी। जिसके बाद टीम जोन 6 कमिश्नर हितेन्द्र यादव और स्वास्थ्य विभाग की 6 सदस्यीय संयुक्त टीम जांच के लिए पहुंची थी।

चंद्रशेखर आजाद वार्ड के चौरसिया कॉलोनी में अचानक बिना सूचना के पहुंचने पर शिकायत सही मिली। जहां खाद्य सुरक्षा मानकों का गंभीर उल्लंघन किया जा रहा था।

फैक्ट्री को किया गया सील

निगम की टीम ने निरीक्षण में पाया कि फैक्ट्री में साफ-सफाई की व्यवस्था खराब थी और खाद्य सुरक्षा गाइल लाइन का भी पालन नहीं किया जा रहा था। जिसके बाद जोन 6 स्वास्थ्य अधिकारी आदिव्य हाजरी, स्वच्छता निरीक्षक महेन्द्र कलीहारी, अजय शर्मा, अभिषेक जायसवाल तथा कार्य सहायक टोकेश्वर ध्रुव की मौजूदगी में जोन फैक्ट्री को तत्काल सीलबंद किया गया है।

Advertisement

निगम ने दी चेतावनी

साथ ही निगम प्रशासन ने सभी फूड प्रोडक्शन करने वाली संस्थाओं से अपील की है कि फूड प्रोडक्शन यूनिट में खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता नियमों का पालन किया जाए। साथ ही आस-पास गंदगी ना फैलाए, नियमों की अनदेखी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

Advertisement

Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *