5 की मौत, राजनांदगांव जांजगीर चांपा और सूरजपुर में सड़क हादसे…..

Share Now

By. : Pranjal Yadav

Advertisement

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 3 अलग-अलग हादसों में 5 लोगों की जान चली गई। राजनांदगांव में शनिवार (7 फरवरी) शाम बाइक सवार ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराए। हादसे में मामा-भांजे सहित 3 की जान चली गई। जबकि 2 अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

सभी मड़ई मेला देख कर लौट रहे थे।दूसरा मामला जांजगीर चांपा जिले का जहां 3 ट्रेलर की टक्कर के बाद गाड़ी में आग लग गई। एक ट्रेलर ड्राइवर जिंदा जल गया, जबकि 1 घायल है। वहीं, तीसरी घटना सूरजपुर जिले की है जहां शनिवार रात तेज रफ्तार पिकअप ने दो बाइकों को टक्कर मार दी, जिसमें एक बाइक सवार ने मौके पर दम तोड़ दिया।

पहली घटना राजनांदगांव के सोमनी थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, दुर्ग के ग्राम धनीद का रहने वाला सूरज यादव (24) अपनी बहन घर ग्राम जराही आया था। शनिवार शाम करीब करीब 4 बजे भांजों के साथ ग्राम थनौद से मड़ई मेला देखने के बाद जराही जा रहे थे। इस दौरान धनांश इंजीनियरिंग स्टील कंपनी के सामने ट्रक ड्राइवर अचानक गाड़ी मोड़ने लगा।

Advertisement

ऐसे में पीछे चल रही बाइक बेकाबू हो गई और टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार की थी कि सूरज यादव और 2 भांजे की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, बच्चा का नाम पता चल नहीं पाया है।

दूसरी घटना जांजगीर-चांपा के अकलतरा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, अकलतरा-बलौदा मेन रोड पर कोटगढ़ के पास आज सुबह करीब 5 बजे तीन ट्रेलरों के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर के बाद एक ट्रेलर में आग लग गई। आग की चपेट में आने से ट्रेलर चालक की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। जबकि एक अन्य ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।

Advertisement

तीसरा घटना सूरजपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र की है। दरअसल, बैकुंठपुर रोड पर सूतिया नाला के पास हाईवे पर शनिवार रात तेज रफ्तार पिकअप ने दो बाइकों को टक्कर मार दी, जिसमें एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisement

इस हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार, दो बाइक सवार व्यक्ति सूरजपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान धान से लदे एक पिकअप के चालक ने उनकी बाइकों में जोरदार टक्कर मार दी।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *