बुजुर्ग का मर्डर, मानसिक रूप से अस्वस्थ शख्स ने वारदात को दिया अंजाम……

Share Now

BY : Pranjal Yadav

Advertisement

चंपावत: उत्तराखंड के चंपावत जिले में एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई. हत्या को अंजाम मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति ने दिया. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया.

इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. अधिकारी के मुताबिक उत्तराखंड के चंपावत जिले में शनिवार को एक बुजुर्ग व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. SP अजय गणपति ने कहा कि हत्या के सिलसिले में एक मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है.

Advertisement

यह घटना जिला मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दूर खरक सानिया गांव में हुई. गणपति के अनुसार, सुभाष खरकवाल (40), जो जाहिर तौर पर मानसिक रूप से परेशान है. उसने अपने 80 वर्षीय पड़ोसी, अंबादत्त खरकवाल पर बहस के दौरान धारदार हथियार से हमला कर दिया.

इस हमले में अंबादत्त की मौत हो गई. उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, और घटना की जांच चल रही है. अग्रिम कार्रवाई जारी है.

Advertisement

Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *