सोमनी क्षेत्र के ढाबो में किया गया औचकछापेमारी….19.65 बल्क लीटर बियर व अंग्रेजी शराब कीमती 12710 रूपये को किया गया जप्त….

Share Now

BY : Pranjal Yadav

Advertisement

राजनांदगांव 08 फरवरी 2026:- पुलिस अधीक्षक  सुश्री अंकिता शर्मा  के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन, नगर पुलिस अधीक्षक  अलेक्जेण्डर किरो के पर्यवेक्षण में अवैध शराब बिक्री- परिवहन पर प्रभारी अंकुश लगाने चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी सोमनी निरीक्षक अरूण कुमार नामदेव के नेतृत्व में थाना सोमनी क्षेत्र स्थित ढाबों पर  औचक छापेमारी की कार्यवाही की गई

Advertisement



छापेमारी के दौरान पीएनआर ढाबा परिसर टेडेसरा में संचालक पलविंदर सिंह पिता महेन्द्र सिंह  50 साल निवासी ग्राम टेडेसरा थाना सोमनी जिला राजनांदगांव छ0ग0 के कब्जे से 10 पौवा सीजी फाईन अंग्रेजी शराब 1800/- एमएल कीमती 1200 बिक्री रकम 220 रूपये एवं शेरे पंजाब ढाबा परिसर देवादा में संचालक कुलदीप सिंह पिता स्व0 अजीत सिंह 53 साल निवासी आर्य नगर वार्ड न0 13 मोहन नगर दुर्ग छ0ग0 से 03 बॉटल सिम्बा बियर, 02 पौवा इम्पीरियल ब्लू, 04 पौवा जम्मु शराब कुल मात्रा 3030 एमएल कीमती 1480 व बिक्री रकम 200/- को जप्त कर आरोपीगण के विरूद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत गिरफतारी की कार्यवाही किया गया तथा पृथक से धारा 170 जा0फौ0 के तहत गिरफतार कर तहसील न्यायालय राजनांदगांव में पेश किया।

Advertisement

औचक छापेमारी कार्यवाही दौरान ग्राम देवादा हमारा ढाबा परिसर में संचालक दीपक यादव पिता अशोक यादव  34 साल निवासी राजीव नगर वार्ड नंबर 02 केजु राईस मिल चौक के पास थाना दुर्ग कोतवाली जिला राजनांदगांव से 7 पौवा सीजी फाईन अंग्रेजी शराब, 02 पौवा जम्मु अंग्रेजी शराब, 01 बॉटल बैगपाईपर अंग्रेजी शराब, 02 बॉटल आरसी व्हीस्की अंग्रेजी शराब, 01 बॉटल मैजिक मूमेंट अंग्रेजी शराब, 7 नग सिम्बा बीयर, 4 नग स्टोक स्ट्रांग बीयर, 03 नग बडवाईजर बीयर, 01 बॉटल सिग्नेचर व्हीस्की अंग्रेजी शराब, 01 बॉटल ब्लेण्डर स्प्राईट अंग्रेजी शराब, 1 बॉटल ओल्ड मंक रम, कुल मात्रा 15.82 एमएल कीमती 9610 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर विधिवत गिरफतार कर  न्यायालय में पेश कर जेल दाखिल किया गया है।

Advertisement

Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *