भारत ने पाकिस्तान को हराया, छत्तीसगढ़ में जश्न, आतिशबाजीः रायपुर में भक्तिमय गीतों पर झूमे फैंस, लहराया तिरंगा, दुर्ग-दंतेवाड़ा में लगे ‘भारत माता’ के जयकारे

Share Now

टी-20 वर्ल्डकप के सबसे बड़े मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। रोमांच से भरे इस मैच में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। 18 वें ओवर की आखिरी गेंद पर हार्दिक ने उसमान तारीक को बोल्ड कर पाकिस्तान की उम्मीदों पर पूरी तरह पानी फेर दिया। पूरी टीम 114 रन पर सिमट गई। इस दमदार जीत के साथ भारत ने सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर अपनी दावेदारी और मजबूत कर दी।

भारत की जीत के बाद देर रात तक देशभर में जश्न का माहौल रहा। छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में आतिशबाजी की गई। रायपुर के जयस्तंभ चौक पर बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी जुटे। ढोल-नगाड़ों की थाप, तिरंगा लहराते युवा और देशभक्ति गीतों पर झूमते फैंस ने माहौल को पूरी तरह उत्सव में बदल दिया।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *