

बिलासपुर। सिविल लाइन क्षेत्र के रिंग रोड स्थित सेंट फ्रांसिस स्कूल में पढ़ने वाले नाबालिगों के बीच गर्लफ्रेंड से बात करने को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद एक नाबालिग ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर 10 वीं के छात्र को स्कूल के सामने से उठा लिया। उसे कार में बिठाकर सुनसान जगह पर ले गए।
बालकों ने उसके साथ मारपीट कर छोड़ दिया। इसमें एक युवक भी शामिल था। मामले की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर दो नाबालिग समेत तीन आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है