महाशिवरात्रि पर विभिन्न धार्मिक आयोजनों में शामिल हुए इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’..

Share Now

भिलाई। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी के डायरेक्टर एवं सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह (छोटू) विभिन्न धार्मिक आयोजनों में शामिल हुए और क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दीं।

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी उन्होंने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय के निवास पर आयोजित महाशिवरात्रि कार्यक्रम में सम्मिलित होकर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर दुर्ग सांसद विजय बघेल, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर सहित सामाजिक क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मनीष पाण्डेय, सर्व समाज कल्याण समिति के महासचिव मलकीत सिंह, उपाध्यक्ष जोगा राव, राम हिंदरिया, रिज्जू सिंह, रमन राव, हरजिंदर सिंह, सुनील यादव सहित अन्य गणमान्य नागरिकों की गरिमामय उपस्थिति रही।इसी क्रम में इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति द्वारा आयोजित भगवान भोलेनाथ की भव्य बारात में भी शामिल हुए। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ सहभागिता करते हुए धार्मिक उत्साह को बढ़ावा दिया।

महाशिवरात्रि के अवसर पर उन्होंने शिव मंदिर वृन्दावन नगर कैंप-1, दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर नेहरू नगर में आयोजित पालकी एवं शोभा यात्रा, शम्भू महादेव मंदिर सेक्टर-7 में महापूजा एवं महाप्रसादी कार्यक्रम तथा श्री पिपलेश्वर महादेव शिव मंदिर सेक्टर-6 में भी उपस्थित होकर पूजा-अर्चना की। इस पावन अवसर पर उन्होंने भगवान भोलेनाथ से क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना की।उल्लेखनीय है कि इंद्रजीत सिंह ‘छोटू’ शहर में सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में निरंतर सक्रिय रहते हुए विभिन्न आयोजनों में सहभागिता कर समाज में सद्भाव एवं एकता का संदेश देते रहे हैं।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *