भिलाई में दसवीं की छात्रा ने घर पर लगाई फांसी, आत्महत्या का कारण अज्ञात…

Share Now

भिलाई नगर 17 फरवरी 2026। जामुल थाना क्षेत्र के अंतर्गत दसवीं की छात्रा ने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा के द्वारा आत्मघाती कदम क्यों उठाया गया इसका कारण ज्ञात नहीं हो सका है। जामुल पुलिस के द्वारा मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।

नगर पुलिस अधीक्षक छावनी प्रशांत पैकरा ने बताया कि छात्र नारायणी साहू पिता रमेश साहू 16 साल 5 महीना गुरु घासीदास नगर जामुल में रहती थी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हाउसिंग बोर्ड की छात्रा थी। दसवीं की परीक्षा की तैयारी कर रही थी।



फांसी पर लटके हुए मां ने देखा

कल रात को भी खाना खाने के पश्चात। अपनी बड़ी बहन के साथ एक ही रूम में सोने चली गई थी। सुबह 4:30 बजे करीब मृतका की मां ने देखा कि घर की परछी पर लगी बल्ली के सहारे चुनरी से फांसी लगाकर नारायणी लटकी हुई थी। यह दृश्य देखते ही परिवार के अन्य सदस्यों को जानकारी दी।

तत्काल जामुल पुलिस घटना के संबंध में सूचित किया गया। नारायणी तीन बहनों में से एक थी। बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रही थी।

जामुल पुलिस कर रही है विवेचना

सूचना मिलते ही जामुल पुलिस के द्वारा तत्काल मौका स्थल पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की गई एवं शव को पीएम के लिए भिजवा दिया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है ताकि आत्मघाती कदम उठाए जाने का खुलासा किया जा सके।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *