
भिलाई। सिरसा गेट के पास दोपहर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपति को पीछे से टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में 32 वर्षीय अनीता दुबे और उनकी 2 साल की मासूम बेटी सोनम दुबे की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार पद्मनाभपुर निवासी राकेश दुबे अपनी बाइक (CG 07 CN 5190) से रायपुर से घर लौट रहे थे। उनके साथ पत्नी अनीता दुबे और बेटी सोनम भी सवार थीं। सिरसा गेट पहुंचते ही पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार ठोकर मार दी, जिससे तीनों सड़क पर गिर पड़े।