एग्जाम सेंटर पहुंचने से पहले 12वीं के छात्र की मौत लेट होने पर बाइक तेज चलाई, टक्कर से 12-फीट उछला, अलग-अलग हादसों में 3 मौतें…

Share Now

छत्तीसगढ़ में 2 अलग-अलग सड़क हादसों में 3 लोगों की मौत हो गई। सरगुजा में 12वीं बोर्ड एग्जाम देने जा रहे 2 दोस्तों की बाइक अनियंत्रित होकर सामने चल रही बाइक से टकरा गई। हादसे में पीछे बैठा छात्र 12 फीट तक ऊपर उछल कर नीचे गिरा और मौके पर ही दम तोड़ दिया। दूसरा युवक गंभीर है। मामला बतौली थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है 9 बजे एग्जाम सेंटर पहुंचना था। जहां घटना हुई वहां से सेंटर 5 किलोमीटर दूर था। छात्र पहले ही लेट हो चुके थे। इसलिए बाइक स्पीड में चला रहे थे। एग्जाम सेंटर पहुंचने से ठीक 10 मिनट पहले एक्सीडेंट हो गया।

दूसरा मामला महासमुंद जिले का है। जहां गुरुवार रात बाइक सवार 2 लोग खड़े ट्रैक्टर से टकराकर नीचे गिर गए। पीछे से आ रही तेज रफ्तार हैवी गाड़ी ने उन्हें बुरी तरह कुचल दिया। घटना के बाद शव के सिर से लोथड़े बाहर आ गए थे। जिसे पुलिस टीम पॉलीथिन में भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए ले गई। मामला बसना थाना क्षेत्र का है।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *